पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी
By भाषा | Updated: December 30, 2021 13:27 IST2021-12-30T13:27:00+5:302021-12-30T13:27:00+5:30

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की सर्दी
चंडीगढ़, 30 दिसंबर पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में बृहस्पतिवार को कड़ाके की सर्दी पड़ रही है और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के हिसार में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करनाल, रोहतक, गुरुग्राम, सिरसा, फतेहाबाद और पंचकूला में कल रात तापमान क्रमश: 3.2, 4.4, 6, 4.8, 3.7 और 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
दोनों ही राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पंजाब के बठिंडा में तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अमृतसर, लुधियाना, पाटियाला, पठानकोट, फरीदकोट, गुरदासपुर, जालंधर, मोगा और संगरूर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.4, 3.7, 3.3, 4.3, 3.4, 4.3, 3.7, 3.2 और 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।