लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कड़ाके की सर्दी जारी, माउंट आबू, चूरू में रात का तापमान जमाव बिंदू से नीचे

By भाषा | Updated: December 30, 2020 15:56 IST

Open in App

जयपुर (राजस्थान), 30 दिसम्बर राजस्थान के बीकानेर, जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कुछ स्थान बुधवार को भी शीतलहर की चपेट में रहे और कई स्थानों पर पाला पड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ।

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार, बुधवार सुबह राज्य के 12 प्रमुख शहरों में रात का तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान राज्य के एक मात्र पर्वतीय पर्यटक स्थल माउंट आबू में शून्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे, चूरू में शून्य से 1.5 डिग्री सेल्सियस नीचे और पिलानी में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शर्मा ने बताया कि न्यूनतम तापमान भीलवाड़ा में 1.8 डिग्री सेल्सियस, ऐरनपुरा में 2.8 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, डबोक-वनस्थली में 3.6-3.6 डिग्री, चित्तौगढ़ में 3.8 डिग्री, गंगानगर में 3.9 डिग्री, कोटा में 4.4 डिग्री, अलवर-जैसलमेर में 4.6-4.6 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 5.0 डिग्री, राजधानी जयपुर में 5.1 डिग्री, फलौदी में 5.2 डिग्री, बूंदी में 5.5 डिग्री, बीकानेर में 5.8 डिग्री, अजमेर में 6.8 डिग्री, बाडमेर में 6.9 डिग्री और जोधपुर में 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे