प्रचंड गर्मी का उत्तर भारत में कहर, दिल्ली को अगले 48 घंटे में मिलेगी मामूली राहत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: June 3, 2019 11:20 AM2019-06-03T11:20:11+5:302019-06-03T11:20:11+5:30

मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं।

severe heat wave in north india delhi may get releif in next 48 hours | प्रचंड गर्मी का उत्तर भारत में कहर, दिल्ली को अगले 48 घंटे में मिलेगी मामूली राहत

प्रचंड गर्मी का उत्तर भारत में कहर, दिल्ली को अगले 48 घंटे में मिलेगी मामूली राहत

Highlightsदिल्ली को अगले 48 घंटों में कुछ राहत मिलने के आसार, आज भी 43 डिग्री के आसपास तापमान की आशंकादिल्ली में मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावनारविवार को दुनिया के 15 सबसे गर्म शहरों में 10 जगहें भारत की थी, चुरु में 50 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार को गर्मी और शुष्क मौसम बने रहने की संभावना है। हालांकि भीषण गर्मी से अगले 48 घंटे में मामूली राहत मिलने का अनुमान है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। उन्होंने बताया कि गर्म और शुष्क मौसम बना रहेगा तथा आसमान साफ रहेगा। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार से गरज, आसमान में बादल छाए रहने तथा बिजली कड़कने की संभावना है जिससे भीषण गर्मी से मामूली राहत मिलने के आसार हैं।

शहर में पिछले एक हफ्ते से भीषण गर्मी पड़ रही है और दिल्ली के कुछ इलाकों में पारा 46-47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार को राष्ट्रीय राजधानी का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था, जबकि न्यूनतम पारा 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि उत्तर भारत में जारी गर्मी और लू के थपेड़ों का आलम ये है कि रविवार को दुनिया के 15 सबसे गर्म स्थानों में 10 जगहें भारत की रही। साथ ही इसमें 5 जगहें पाकिस्तान की हैं। राजस्थान का चुरु में 48.9 और श्री गंगानगर में 48.6 डिग्री सेल्सियम पारा दर्ज किया गया और ये रविवार को दुनिया से सबसे गर्म इलाके रहे।

राजधानी दिल्ली समेत जयपुर, कोटा, हैदराबाद लखनऊ जैसी कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसके अलावा राजस्थान के बीकानेर में 48.1 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 47.8 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 47.5 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 47.2 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 46.4 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 45.5 डिग्री सेल्सियस और अजमेर में 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी चल सकती है। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं, झारखंड में भी प्री मानसून सक्रिय हो रहा है। झारखंड में अगले तीन दिन में भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 

(पीटीआई इनपुट)

Web Title: severe heat wave in north india delhi may get releif in next 48 hours

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे