पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी
By भाषा | Updated: July 3, 2021 20:53 IST2021-07-03T20:53:24+5:302021-07-03T20:53:24+5:30

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी
चंडीगढ़, तीन जुलाई पंजाब और हरियाणा में शनिवार को भी लोगों को भीषण गर्मी से कोई राहत नहीं मिली और बठिंडा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के अन्य शहर जैसे अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और फरीदकोट में अधिकतम तापमान क्रमश: 35.4, 35.2, 37.8 और 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में अंबाला, हिसार और करनाल में अधिकतम तापमान क्रमश: 38, 40.6 और 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि नारनौल, रोहतक, गुरुग्राम और भिवानी में अधिकतम तापमान क्रमश: 40.5, 38.9, 40.3 और 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।