लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में तेज गर्मी का कहर जारी

By भाषा | Updated: July 3, 2021 19:41 IST

Open in App

जयपुर, तीन जुलाई राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में तेज गर्मी का कहर जारी है जहां शनिवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, शनिवार को दिन में अधिकतम तापमान चुरू व करौली में सबसे अधिक 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान पिलानी में 41.3 डिग्री, फलौदी में 41.2 डिग्री, गंगानगर में 41.3 डिग्री, सवाई माधोपुर में 40.9 डिग्री, पाली में 40.4 डिग्री, नागौर में 40.0 डिग्री, बीकानेर में 39.9 डिग्री, वनस्थली में 39.6 डिग्री, जयपुर व टोंक में 39.3 डिग्री व बाड़मेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए प्रतिकूल परिस्थितियां नहीं होने के कारण लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम ही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos