लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कई स्थानों पर गर्मी के तीखे तेवर, लू की चेतावनी

By भाषा | Updated: March 29, 2021 20:06 IST

Open in App

जयपुर, 29 मार्च राजस्थान के कई स्थानों पर प्रचंड गर्मी अपना असर दिखाने लगी है। राज्य के अधिकतर शहरों में अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार चूरू, भरतपुर, करौली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। वहीं मौसम विभाग ने आगामी दिनों में कई स्थानों पर लू चलने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता के अनुसार सोमवार को चूरू में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं भरतपुर-करौली में 43.1-43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। कोटा में अधिकतम तापमान 42.8, बाडमेर-फलौदी में 42.6-42.6, पिलानी में 41.9, सवाईमाधोपुर में 41.8, धौलपुर-बीकानेर में 41.7-41.7, जैसलमेर-चित्तौड़गढ़ में 41.6-41.6 और अलवर में 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान 40.1 से लेकर 38.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से दो से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

विभाग ने आगामी 48 घंटों के दौरान, झुंझुनूं व कोटा जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर/लू चलने की संभावना जताई है वहीं बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, चूरू, जोधपुर, नागौर जिलों में कहीं-कहीं उष्ण लहर से अति उष्ण लहर चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस