लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भीषण गर्मी, गंगानगर में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:25 IST

Open in App

जयपुर, 10 जून राजस्थान में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और राज्य में गंगानगर में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को पिलानी में अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44.5 डिग्री, करौली में 44 डिग्री, सवाईमाधोपुर में 43.6 डिग्री, बीकानेर में 43 डिग्री और कोटा में 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अन्य शहरों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के जिलों में अगले 48 घंटों के दौरान लू चलती रहेगी।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि 12 जून से राजस्थान के उत्तरी भागों में गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे तापमान में मामूली गिरावट होने से लू से राहत मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान में 12 जून से एक बार पुनः मानसून पूर्व गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी और 12 से 14 जून तक कोटा, जयपुर, उदयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ जिलों में बारिश के साथ अचानक तेज हवाएं चल सकती हैं।

वहीं दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के ज्यादातर भागों में मौसम अगले तीन-चार दिन शुष्क बना रहेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं