भीषण गर्मी की चपेट में महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला, 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा, राज्य का सबसे गर्म स्थान बना

By भाषा | Published: April 12, 2023 11:38 AM2023-04-12T11:38:55+5:302023-04-12T11:48:40+5:30

अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया है।

severe heat in Maharashtra's Chandrapur district mercury crossed 40 degree Celsius | भीषण गर्मी की चपेट में महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला, 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा, राज्य का सबसे गर्म स्थान बना

भीषण गर्मी की चपेट में महाराष्ट्र का चंद्रपुर जिला, 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा पारा, राज्य का सबसे गर्म स्थान बना

Highlightsआरएमसी के मुताबिक, महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है। चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है।

चंद्रपुरः महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में मंगलवार को इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। नागपुर के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र (आरएमसी) के अनुसार, विदर्भ क्षेत्र में स्थित चंद्रपुर जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ‍

आरएमसी के मुताबिक, जिले में सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस होने लगी है और दोपहर बाद सड़कें वीरान हो जाती हैं, क्योंकि लोग चिलचिलाती गर्मी में घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में इस साल गर्मी में पारा पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया है, जिससे यह राज्य का सबसे गर्म स्थान बन गया है।

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से 127 किलोमीटर दूर स्थित ब्रह्मपुरी तहसील में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहा। विदर्भ क्षेत्र के अन्य जिलों की बात करें तो, वर्धा में अधिकतम तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस, अकोला में 39.9 डिग्री सेल्सियस, अमरावती में 39.6 डिग्री सेल्सियस, यवतमाल में 39.5 डिग्री सेल्सियस, बुलढाणा में 39.2 डिग्री सेल्सियस और नागपुर व गोंदिया में 39-39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भाषा सुरभि पारुल पारुल

Web Title: severe heat in Maharashtra's Chandrapur district mercury crossed 40 degree Celsius

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे