महाराष्ट्र-गोवा कई इलाकों में 'साइक्लोन मेकुनु' का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: May 26, 2018 04:20 IST2018-05-25T22:21:35+5:302018-05-26T04:20:04+5:30

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों के अलावा विदर्भ सहित अन्य इलाकों के साथ ही गुजरात के तटीय इलाकों में साइक्लोन मेकुनु आने की चेतावनी जारी की है।

severe cyclonic storm mekunu subsequent next 24 hours in Maharashtra-Goa coast | महाराष्ट्र-गोवा कई इलाकों में 'साइक्लोन मेकुनु' का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात

महाराष्ट्र-गोवा कई इलाकों में 'साइक्लोन मेकुनु' का हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने कही ये बात

मुंबई, 25 मई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र और गोवा के तटीय इलाकों के अलावा विदर्भ सहित अन्य इलाकों के साथ ही गुजरात के तटीय इलाकों में साइक्लोन मेकुनु आने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि साइक्लोन या चक्रवात मेकुनू के चलते अगले 24 घंटों के दौरान गंभीर चक्रवात तूफान और तेज बारिश हो सकती है।



मौसम विभाग की माने तो अभी ये चक्रवात यमन के सोकोत्रा द्वीप को प्रभावित कर चुका है और तेजी से देश के महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा के तटीय इलाकों की ओर बढ़ रहा है। इन इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना है। यमन में मेकुनू की वजह से भीषण बाढ़ और तबाही देखने को मिली है।  

मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि, मेकुनु चक्रवात भारतीय तट से दूर हो गया है लेकिन फिर भी पश्चिमी तट पर भारी बारिश होने की संभावना है। जबकि मध्य महाराष्ट्र में हवाओं के चलते मराठवाड़ा के इलाकोंल में तापमान में गिरावट हो सकती है।

बता दें कि बीते दिन विदर्भ के चंद्रपुर जिले में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जो इस सीजन में महाराष्ट्र में सर्वाधिक तापमान था। बता दें कि बीते दिनों राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में आई धूल भरी आंधी तूफान के चलते 110 से ज्यादा लोग मारे गए थे।

Web Title: severe cyclonic storm mekunu subsequent next 24 hours in Maharashtra-Goa coast

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे