लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में 25 नवंबर को गंभीर चक्रवाती तूफान आने की संभावना , सरकार ने की हालात की समीक्षा

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:05 IST

Open in App

चेन्नई, 23 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के मंगलवार को चक्रवाती तूफान में बदलने और इसके अगले दिन तट के पास से गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरने की संभावना के बीच तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को हालात की समीक्षा की और जिला प्रशासनों को सतर्क रहने को कहा।

मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम एवं निकटवर्ती दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिमी दिशा की ओर बढ़ा और सोमवार पूर्वाह्न 11 बजकर 30 मिनट पर इसी क्षेत्र पर केंद्रित रहा। यह पुडुचेरी से करीब 520 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व और चेन्नई से 560 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में केंद्रित रहा।

आईएमडी ने एक बुलेटिन में बताया कि इस कम दबाव के क्षेत्र के आगामी 24 घंटे में एक चक्रवाती तूफान के रूप में बदलने की संभावना है।

उसने कहा, ‘‘यह संभवत: पूर्वपश्चिमी दिशा की ओर बढ़ेगा और इसके 100 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के साथ एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में 25 नवंबर के पास कराईकल और मामल्लापुरम के बीच तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों से गुजरने का पूर्वानुमान है।’’

आईएमडी ने चेतावनी दी कि इसके कारण 24 नवंबर से 26 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की ‘‘बहुत संभावना’’ है।

इसके अलावा पुडुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, कराइकल, नगापट्टिनम, कुड्डालोर, अरियालुर और पेरम्बलुर, कल्लाकुरीची, पुडुचेरी, विल्लुपुरम, तिरुवन्नमलाई और चेंगलपट्टू में बुधवार और बृहस्पतिवार के बीच अत्यधिक भारी बारिश होने की आशंका है।

इसी के परिणामस्वरूप नगापट्टिनम में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और मछुआरों को 26 नवंबर तक समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है।

इस बीच, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने यहां एक समीक्षा बैठक की और अपने कैबिनेट सहयोगियों एवं अधिकारियों को पूरी तरह सतर्क रहने और मौसम प्रणाली के कारण हो सकने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के लिए उचित एहतियातन कदम उठाने को कहा।

राजस्व मंत्री आर बी उदयकुमार और विद्युत मंत्री पी थंगामणि ने कहा कि उनके मंत्रालय चक्रवात के कारण पैदा होने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के छह दल कुड्डालूर जिले के लिए रवाना हो गए हैं और सभी जिलाधिकारियों को भारी बारिश से निपटने के लिए एहतियातन कदम उठाने का निर्देश दिया गया है।

उदयकुमार ने कहा कि निचले इलाकों में रह रहे लोगों को तत्काल राहत शिविरों में चले जाना चाहिए और जिन इलाकों में भारी बारिश होने की आशंका है, वहां लोगों को आवश्यक वस्तुओं का भंडार रखना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए