लाइव न्यूज़ :

चक्रवात तौकते : कोंकण, मुंबई के भागों में बहुत भारी बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: May 16, 2021 17:34 IST

Open in App

मुंबई, 16 मई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार को कहा कि च्रकवात तौकते ‘‘काफी भीषण चक्रवाती तूफान’’ में परिवर्तित हो गया है और इसके चलते 17 मई को महाराष्ट्र के मुंबई, उत्तरी कोंकण, ठाणे और पालघर के हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने रायगढ़ में सोमवार को अत्याधिक भारी बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

आईएमडी ने बृह्नमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) को सूचित किया था कि तूफान के शनिवार देर रात या रविवार तड़के मुंबई से कुछ दूरी से गुजरने की संभावना है, इसलिए अधिक नुकसान होने की आशंका नहीं है, लेकिन मुंबई, ठाणे और पालघर में तेज हवाएं चल सकती हैं और भारी बारिश हो सकती है।

पुणे आईएमडी में पर्यावरण अनुसंधान एवं सेवाएं विभाग के वरिष्ठ अधिकारी के एस होसालिलर ने ट्वीट किया, '' ताजा मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, चक्रवात सोमवार दोपहर के आसपास पहुंच सकता है। हालांकि, यह 200 किलोमीटर से अधिक दूरी से गुजर सकता है। फिर भी, उत्तरी कोंकण, मुंबई, ठाणे और पालघर के दूर-दराज के भागों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। रायगढ़ में अत्याधिक भारी बारिश की संभावना है। 16-17 मई को तेज हवाएं चल सकती हैं और समुद्र अशांत रह सकता है।''

बीएमसी के मुताबिक, मुंबई में रविवार सुबह से बारिश नहीं हुई है। हालांकि, आसमान में बादल छाए हुए हैं।

इसके मुताबिक, शहर में तेज हवाएं चलती रहीं, जिसके फलस्वरूप पश्चिमी उपनगर में चार पेड़ गिर गए। मुंबई में शनिवार रात को हल्की बारिश दर्ज की गई थी।

इस बीच, मुंबई की महापौर किशोरी पेडनेकर ने रविवार को बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा कर चक्रवात से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया।

पेडनेकर ने जनता से प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है