पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, आदमपुर में तापमान शून्य डिग्री तक गिरा

By भाषा | Updated: December 20, 2020 21:27 IST2020-12-20T21:27:07+5:302020-12-20T21:27:07+5:30

Severe cold in Punjab and Haryana, temperature dropped to zero degree in Adampur | पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, आदमपुर में तापमान शून्य डिग्री तक गिरा

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड, आदमपुर में तापमान शून्य डिग्री तक गिरा

चंडीगढ़, 20 दिसंबर पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में चल रही शीत लहर रविवार को भी जारी रही, जबकि आदमपुर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

विभाग ने बताया कि पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा, तो वहीं अमृतसर में भी ठंड कहर बरपा रही है, जहां न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फरीदकोट, गुरदासपुर, पठानकोट, हलवारा और बठिंडा का न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.2 डिग्री सेल्सियस, 3.5 डिग्री सेल्सियस, 3.1 डिग्री सेल्सियस, 4.1 डिग्री सेल्सियस और 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लुधियाना और पटियाला में भी कड़ाके की ठंड रही, जहां न्यूनतम तापमान क्रमशः 6.2 डिग्री सेल्सियस और 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आईएमडी के अनुसार, दोनों राज्यों की सामान्य राजधानी चंडीगढ़ में भी काफी ठंड रही, जहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा में, नारनौल सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हिसार में ठंड काफी बढ़ गई है, जहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अंबाला, भिवानी, रोहतक और करनाल में भी न्यूनतम तापमान क्रमश: 4 डिग्री सेल्सियस, 4.3 डिग्री सेल्सियस, 4 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा और पंजाब में सोमवार के बाद थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Severe cold in Punjab and Haryana, temperature dropped to zero degree in Adampur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे