पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

By भाषा | Updated: December 20, 2021 13:02 IST2021-12-20T13:02:44+5:302021-12-20T13:02:44+5:30

Severe cold in Punjab and Haryana | पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

पंजाब और हरियाणा में कड़ाके की ठंड

चंडीगढ़, 20 दिसंबर पंजाब और हरियाणा में सोमवार को ठंड का कहर और बढ़ गया। दोनों राज्यों में हिसार सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दोनों राज्यों में अधिकतर जगह रात के समय तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया।

हरियाणा का हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा क्षेत्र रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री कम 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विभाग के अनुसार, हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 1.3 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 2.6 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 3.4 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 3.2 डिग्री सेल्सियस, फतेहाबाद में 3.1 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज और गुरुग्राम में सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में भी कड़ाके की ठंड के साथ ही न्यूनतम तापमान मोगा में 0.4 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 0.8 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट में 1.1 डिग्री सेल्सियस, लुधियाना में 4.4 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 3.9 डिग्री सेल्सियस, बरनाला में 0.9 डिग्री सेल्सियस, जालंधर में 2.6 डिग्री सेल्सियस और मोहाली में 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Severe cold in Punjab and Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे