उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, सीकर में तापमान माइनस पहुंचा; यूपी, दिल्ली, पंजाब में लुढ़का पारा

By अनिल शर्मा | Updated: December 28, 2022 10:05 IST2022-12-28T09:16:28+5:302022-12-28T10:05:42+5:30

यूपी के कई शहरों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कामगारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। IMD के मुताबिक मुरादाबाद में बुधवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान घना कोहरा देखा गया और शीतलहर जारी है।

Severe cold in North India temperature reaches minus in Sikar dense fog in Delhi Punjab UP | उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, सीकर में तापमान माइनस पहुंचा; यूपी, दिल्ली, पंजाब में लुढ़का पारा

उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड, सीकर में तापमान माइनस पहुंचा; यूपी, दिल्ली, पंजाब में लुढ़का पारा

Highlightsराजस्थान के सीकर में भी शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। राजस्थान के भरतपुर जिले में 5 जनवरी तक सभी कक्षाओं के स्कूल बंद कर दिए गए हैं।दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। 

नई दिल्लीः उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। राजस्थान के सीकर में भी शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। इस दौरान शहर में तापमान माइनस में चल रहा है।

ठंड की स्थिति को देखते हुए राजस्थान के भरतपुर जिले में 5 जनवरी तक सभी कक्षाओं के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राजस्थान में बीती सोमवार रात चुरू में न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 

वहीं यूपी के कई शहरों में ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। कामगारों को ज्यादा दिक्कत हो रही है। IMD के मुताबिक मुरादाबाद में बुधवार न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान घना कोहरा देखा गया और शीतलहर जारी है। इस बीच मेरठ में 1 जनवरी तक सभी कक्षाओं को लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं।

पंजाब की स्थिति भी काफी खराब है। घने कोहरे ने अमृतसर को अपने आगोश में ले लिया है क्योंकि शहर शीतलहर की चपेट में है।आईएमडी के अनुसार, अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरा शहर कोहरा/धुंध की चादर में लिपटा है। IMD ने बताया कि बुधवार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

असम के कई हिस्सों में मंगलवार को भारी ओलावृष्टि हुई जिसमे करीब 4,481 घर आंशिक रूप से और 2 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि 18,000 की आबादी प्रभावित हुई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के मुताबिक, राज्य के तिनसुकिया, चराइदेव, शिवसागर और डिब्रूगढ़ ज़िलों के 132 गांव ओलावृष्टि से प्रभावित हुए हैं।

Web Title: Severe cold in North India temperature reaches minus in Sikar dense fog in Delhi Punjab UP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे