हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, हिसार में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

By भाषा | Updated: December 26, 2020 15:24 IST2020-12-26T15:24:29+5:302020-12-26T15:24:29+5:30

Severe cold in Haryana, Punjab, mercury dropped to 2.2 degree Celsius in Hisar | हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, हिसार में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, हिसार में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा

चंडीगढ़, 26 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में शनिवार को भी कड़ाके की ठंड रही तथा हिसार में सबसे कम 2.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि हरियाणा में हिसार सबसे ठंडा स्थान रहा जबकि नारनौल में पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

उन्होंने कहा कि राज्य में अन्य स्थानों की बात करें तो करनाल, सिरसा, रोहतक, अंबाला और भिवानी में न्यूनतम तापमान क्रमश: चार डिग्री सेल्सियस, 4.1 डिग्री सेल्सियस, चार डिग्री सेल्सियस, 5.3 डिग्री सेल्सियस और 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंजाब में आदमपुर सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पठानकोट, हलवारा और बठिंडा में भी लोगों को भीषण सर्दी का सामना करना पड़ा और इन स्थानों पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5 डिग्री सेल्सियस, 3.7 डिग्री सेल्सियस और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम कार्यालय की तरफ से कहा गया कि अमृतसर, लुधियाना और पटियाला भी कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं और यहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 4.2 डिग्री सेल्सियस, 4.4 डिग्री सेल्सियस और 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Severe cold in Haryana, Punjab, mercury dropped to 2.2 degree Celsius in Hisar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे