हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, आदमपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

By भाषा | Updated: December 24, 2020 14:15 IST2020-12-24T14:15:51+5:302020-12-24T14:15:51+5:30

Severe cold in Haryana, Punjab, 1.6 degree Celsius in Adampur | हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, आदमपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

हरियाणा, पंजाब में कड़ाके की ठंड, आदमपुर में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान

चंडीगढ़, 24 दिसंबर हरियाणा और पंजाब में बृहस्पतिवार को शीत लहर चली और न्यूनतम तापमान इस मौसम के सामान्य तापमान से काफी नीचे रहा।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने यहां बताया कि पंजाब के आदमपुर में न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लुधियाना में भी न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसके अलावा पंजाब के हलवारा में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फरीदकोट, बठिंडा, अमृतसर, पटियाला और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.6, 4.8, चार, 5.6 और 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इस बीच, हरियाणा के अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा में भी रात का तापमान क्रमश: 5.7, 2.9, 4.6, 4.6, 5.2 और 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से कम है।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करनाल, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला समेत कई स्थानों पर कोहरे के कारण दृश्यता कम रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Severe cold in Haryana, Punjab, 1.6 degree Celsius in Adampur

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे