लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड जारी, अगले कुछ दिनों में बारिश की संभावना

By भाषा | Updated: February 1, 2021 19:40 IST

Open in App

लखनऊ, एक फरवरी उत्तर प्रदेश में पिछले करीब एक पखवाड़े से जारी सर्दी के सितम के बीच आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।

आंचलिक मौसम केंद्र के रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है जबकि चार फरवरी को पूरे राज्य में कई स्थानों पर वर्षा होने का अनुमान है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले गत 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ इलाकों में शीतलहर का प्रकोप रहा। इस अवधि में राज्य के मुरादाबाद मंडल में दिन के तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा गोरखपुर, अयोध्या, लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, वाराणसी तथा कानपुर इत्यादि मंडलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा।

प्रदेश के कानपुर, वाराणसी, अयोध्या, प्रयागराज , मेरठ, लखनऊ, बरेली, झांसी तथा आगरा मंडलों में रात का तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

पिछले 24 घंटों के दौरान इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में जबरदस्त शीतलहर चलने का पूर्वानुमान है।आगामी तीन फरवरी को राज्य के पश्चिमी इलाकों में कुछ स्थानों पर जबकि चार फरवरी को पूरे प्रदेश में कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos