पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी

By भाषा | Updated: January 13, 2021 11:43 IST2021-01-13T11:43:05+5:302021-01-13T11:43:05+5:30

Severe cold continues in Punjab, Haryana | पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी

पंजाब, हरियाणा में कड़ाके की ठंड जारी

चंडीगढ़, 13 जनवरी पंजाब एवं हरियाणा के अधिकतर हिस्सों में शीतलहर का प्रकोप बुधवार को भी जारी रहा और नारनौल दोनों राज्यों में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

हरियाणा के नारनौल में सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। हिसार में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस के नीचे रहा। हिसार में न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम हैं।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि अंबाला, करनाल और रोहतक में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.8, 6.5 आौर पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.8 और 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.5, 3.8 और 6.4 दर्ज किया है, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे है। पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, भटिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 9.2, 3.4, 3.6, 3.2, 4 आौर 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी, सिरसा और बठिंडा समेत कई स्थानों पर सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Severe cold continues in Punjab, Haryana

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे