लाइव न्यूज़ :

ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर कई वाहन टकराये, चार व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: November 6, 2021 00:18 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), पांच नवंबर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में 'ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे' पर शुक्रवार को धुंध के कारण कई वाहन टकरा गए। इस हादसे में महिला और बच्चों सहित चार व्यक्ति घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दिवाली के बाद धुंध के कारण एक्सप्रेस-वे पर दृश्यता कम होने की वजह से ग्रेटर नोएडा में एक्सप्रेस-वे पर एक के बाद एक कई वाहन टकरा गए।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘धुंध के कारण दनकौर थानाक्षेत्र में पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक कार ट्रक में जा घुसी। इसके तुरंत बाद कार के पीछे से तेज गति से आ रहे कई वाहन एक-दूसरे से टकरा गए।''

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में आधा दर्जन वाहन एक के पीछे एक टकरा गए।

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में पलवल जा रहे हरियाणा साइबर इकाई के एक अधिकारी, उनकी पत्नी और दो बच्चे घायल हो गए। अधिकारियों के मुताबिक अधिकारी एवं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं जबकि उनके दो बच्चों को मामूली चोटें आयी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट