लाइव न्यूज़ :

कई बार मीडिया में तरह-तरह के भ्रम पैदा किए जाते हैं, नीतीश की अगुवाई में लड़ेंगे विधानसभा चुनावः मोदी

By भाषा | Updated: July 22, 2019 18:40 IST

बिहार विधानसभा में बिहार विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2019 पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सुशील ने कहा, ‘‘कई बार मीडिया में तरह-तरह के भ्रम पैदा किए जाते हैं कि क्या होगा। यह गठबंधन चलेगा कि नहीं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की जनता को बताना चाहूंगा कि अगला विधानसभा का चुनाव भी यह गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।सुशील ने मुख्य विपक्षी राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई किसी भ्रम में नहीं रहे, डूबते हुई नैया पर कौन सवार होना चाहेगा।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के उप-मुख्यमंत्रीसुशील कुमार मोदी ने सोमवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि भाजपा की अगुवाई वाला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) राज्य का अगला विधानसभा चुनाव भी मुख्यमंत्री एवं जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लडे़गा।

बिहार विधानसभा में बिहार विनियोग (संख्या 2) विधेयक, 2019 पर चर्चा के बाद सरकार की ओर से जवाब देने के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में सुशील ने कहा, ‘‘कई बार मीडिया में तरह-तरह के भ्रम पैदा किए जाते हैं कि क्या होगा। यह गठबंधन चलेगा कि नहीं।

मैं सदन के माध्यम से बिहार की जनता को बताना चाहूंगा कि अगला विधानसभा का चुनाव भी यह गठबंधन नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ेगा।’’ बिहार में राजग गठबंधन में शामिल नीतीश कुमार की पार्टी जदयू, भाजपा और केंद्रीय मंत्री रामविलास की लोक जनशक्ति पार्टी ने साथ मिलकर लड़ा था और प्रदेश की 40 लोकसभा सीटों में 39 पर विजयी रहे थे।

सुशील ने मुख्य विपक्षी राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई किसी भ्रम में नहीं रहे, डूबते हुई नैया पर कौन सवार होना चाहेगा। उन्होंने बिहार में पिछले 15 साल के राजग शासनकाल की ओर इशारा करते हुए कहा कि बार-बार लोग हमारे (राजग) 15 साल के शासन का जिक्र करते हैं और वह (विपक्षी) कहते हैं कि हमारे पिछले 15 साल का जिक्र सत्तापक्ष कब तक करता रहेगा, तो अब जनता तय करे कि उनके 15 साल में ज्यादा काम हुआ या हम लोगों के 15 साल में ज्यादा काम हुआ।

सुशील ने कहा कि अगर उन लोगों ने अपने 15 सालों के कार्यकाल में काम किया होता और एक मजबूत नींव पर बिहार को खड़ा कर दिया होता तो आज हम 3-4 मंजिला विकास की गाथा लिख सकते थे लेकिन वे लोग तो श्मशान जैसा बिहार को छोड़ कर चले गए।

उन्होंने कहा कि जनता तय करेगी कि किस गठबंधन ने और किन लोगों ने 15 साल में बेहतर काम किया है। बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव की सदन से लगातार अनुपस्थिति की चर्चा करते हुए सुशील ने आरोप लगाया कि आज सदन की कार्यवाही का 17वां दिन है पर मुझे दुख है कि प्रतिपक्ष के नेता ने सदन के भीतर संभवत: एक शब्द भी नहीं बोला है।

उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बिहार के संसदीय इतिहास का यह पहला मौका होगा कि प्रतिपक्ष के नेता ने न तो बजट पर चर्चा या सदन की किसी अन्य कार्यवाही में भाग लिया। सुशील ने तेजस्वी की सदन से लगातार अनुपस्थिति पर अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी से जानना चाहा कि उन्हें पता नहीं कि बिहार विधानसभा की कार्य संचालन नियमावली में क्या प्रावधान है।

आपकी अनुमति से कोई सदस्य कितना दिन सदन से गैर हाजिर रह सकते हैं। उन्होंने आपसे अनुमति ली या नहीं। बीमार हैं या क्या कर रहे यह पता नहीं। 

टॅग्स :बिहारजेडीयूभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)आरजेडीनीतीश कुमारसुशील कुमार मोदीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया