लाइव न्यूज़ :

रोहिणी अदालत विस्फोट मामले में कई संदिग्धों की पहचान की गई: सूत्र

By भाषा | Updated: December 16, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस महीने की शुरुआत में यहां रोहिणी जिला अदालत के अंदर कम तीव्रता वाले विस्फोट के सिलसिले में कई संदिग्धों की पहचान की है। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अदालत के कमरा संख्या-102 में नौ दिसंबर को हुए इस धमाके में एक व्यक्ति घायल हो गया था।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि स्पेशल सेल के जांचकर्ताओं ने मामले में कई संदिग्धों की पहचान की है, हालांकि सूत्रों ने अधिक जानकारी देने से इंकार कर दिया। उन्होंने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है।

सूत्रों ने बताया था कि मौके से बरामद पाउडर अमोनियम नाइट्रेट लग रहा है। इसे एनएसजी को सौंप दिया गया था, जो पदार्थ के बारे में और अधिक जानकारी का पता लगाएगी।

सूत्रों के अनुसार प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि विस्फोटक को एक लैपटॉप बैग के अंदर टिफिन में रखा गया था। बैटरी के पुर्जे भी बरामद किए गए हैं। सूत्रों ने कहा कि ऐसा लगता है कि विस्फोट के लिए बैटरी लगाई गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू