लाइव न्यूज़ :

गुजरात के पुलिस थाना परिसर में आग लगने की घटना में जले कई जब्त वाहन

By भाषा | Updated: November 7, 2021 15:28 IST

Open in App

नाडियाड, सात नवंबर गुजरात के खेड़ा जिले में एक पुलिस थाना परिसर में खड़े करीब 40 जब्त वाहन भीषण आग में जलकर खाक हो गए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद रेंज के पुलिस महानिरीक्षक वी चंद्रशेखर ने कहा कि हो सकता है कि आग पटाखों से लगी हो और तेल चोरी मामले में जब्त चार से पांच बैरल रसायनों से आग और फैल गई। इससे 25 चार पहिया, तीन ऑटोरिक्शा और कुछ दोपहिया वाहनों समेत 30 से 40 वाहन पूरी तरह से जल गए।

उन्होंने बताया, ‘‘ यह घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि आग पटाखे की वजह से लगी थी और चार से पांच बैरल रसायन ने इसे और फैलने में मदद की। कुल क्षतिग्रस्त वाहनों की सटीक संख्या का पता लगाया जा रहा है।’’

खेड़ा कस्बा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम के तहत जांच शुरू कर दी गई है। दमकल के सात वाहन आग बुझाने में लगे थे और करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos