लाइव न्यूज़ :

माराडोना की घड़ी चुराने के आरोपी के घर से कई यादगार वस्तुएं बरामद

By भाषा | Updated: December 12, 2021 17:24 IST

Open in App

गुवाहाटी, 12 दिसंबर दुबई से महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना की सीमित संस्करण वाली घड़ी चुराने के आरोप में असम के शिवसागर जिले से गिरफ्तार किये गए व्यक्ति के घर पर छापेमारी के दौरान सात यादगार वस्तुएं मिली हैं, जिनमें एक टोपी, जूते और एक गुड़िया शामिल है।

पुलिस ने रविवार को कहा कि यह पता लगाया जा रहा है कि जो सामान बरामद किया गया है, वह अर्जेंटीना के दिवंगत फुटबॉलर का है या नहीं।

विशेष डीजीपी (कानून-व्यवस्था) जी.पी. सिंह ने ट्वीट किया, ''दिवंगत डिएगो माराडोना की हबलोट घड़ी और कई यादगार चीजें बरामद की गई हैं। इनमें जैकेट, ट्रैक पैंट, टी शर्ट, जूते, गुड़िया, स्क्वैश रैकेट, घड़ी, लाइटर, टोपी और आईपैड शामिल है।''

उन्होंने कहा कि सामान के मूल स्थान का पता लगाया जा रहा है।

शिवसागर पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर बताया कि शनिवार रात आरोपी के घर पर तलाशी अभियान चलाया गया। ट्वीट में कहा गया, ''यह पता लगाया जा रहा है कि उनमें से कितनी वस्तुएं माराडोना की हैं।''

असम के डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने शनिवार को कहा था कि माराडोना के सामान को सुरक्षित रखने वाली दुबई की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले आरोपी को शनिवार को शिवसागर से दिवंगत फुटबॉलर की सीमित संस्करण वाली हबलोट घड़ी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

डीजीपी महंत ने कहा था कि माराडोना के सामान को सुरक्षित रखने वाली दुबई की एक कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करने वाले आरोपी को शनिवार को शिवसागर से दिवंगत फुटबॉलर की सीमित संस्करण वाली हबलोट घड़ी चुराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में काम करने के बाद, आरोपी ने यह कहते हुए अगस्त में असम लौटने के लिए छुट्टी ले ली कि उसके पिता अस्वस्थ हैं।

महंत ने कहा कि दुबई पुलिस द्वारा भारत को आरोपी के बारे में सूचना देने के बाद असम पुलिस हरकत में आई।

डीजीपी ने बताया कि इसके बाद शनिवार तड़के उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और घड़ी बरामद की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो