लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस प्रमुख समेत कई नेता कुछ समय के लिए हिरासत में लिए गए

By भाषा | Updated: March 30, 2021 20:23 IST

Open in App

जम्मू, 30 मार्च जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जी ए मीर को मंगलवार को राजौरी जिले में पेट्रोल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में ले लिया गया।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि हिरासत में लिये नेताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष रमण भल्ला, पूर्व विधायक रविंदर शर्मा और अशोक शर्मा, पूर्व मंत्री और जिला विकास परिषद (डीडीसी) के उपाध्यक्ष शब्बीर खान शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि मीर सहित कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ताओं को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के वास्ते कुछ समय के लिए हिरासत में लिया गया था।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस कर्मियों के दल ने मीर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राजौरी के उपायुक्त कार्यालय की ओर मार्च करने से रोक दिया और बाद में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के संग शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार कर लिया।

इससे पहले, प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए, मीर ने कहा कि भाजपा के 'लोक-समर्थक' शासन देने के दावे का पर्दाफाश हो गया है, क्योंकि केंद्र सरकार लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दों का समाधान करने में कथित रूप से नाकाम रही है।

उन्होंने आरोप लगाया, “ मौजूदा सरकार के शासन में आम आदमी सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना कर रहा है और सरकार ने चंद उद्योगपतियों को अपनी आत्मा बेच दी है और देशवासियों की परेशानी को नजरअंदाज कर रही है।”

कांग्रेस नेता ने कहा कि देश इस समय संकट की स्थिति से गुजर रहा है।

मीर ने कहा, “ महंगाई का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं और देश भर में लाखों किसान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने के लिए विरोध कर रहे हैं।”

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख ने पूरे देश में ‘विद्वेषपूर्ण राजनीतिक माहौल’ पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वोट हासिल करने के लिए लोगों को धार्मिक आधार पर बांटना ‘खतरनाक’ है।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में सरकार के कामकाज पर नाराजगी व्यक्त करते हुए, कांग्रेस नेता ने प्रशासन पर लोगों के हितों के खिलाफ काम करने का आरोप लगाया।

मीर ने भाजपा पर जम्मू-कश्मीर को अनिश्चितता में ले जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके निहित विरोधाभास अभूतपूर्व राजनीतिक संकट पैदा कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव