लाइव न्यूज़ :

हावड़ा में भाजपा-तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच झड़प में कई घायल

By भाषा | Updated: January 23, 2021 16:26 IST

Open in App

हावड़ा (पश्चिम बंगाल) 23 जनवरी पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कई लोग घायल हो गए और कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।

भाजपा ने आरोप लगाया कि पार्टी के एक सदस्य को गोली मारी गई, वहीं कई को लोहे की छड़ और डंडों से पीटा भी गया।

पुलिस ने बताया कि बेल्ली में देशी बम भी फेंके गए, जिससे इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके अलावा पुलिस का एक वाहन और कुछ मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बेल्ली की विधायक वैशाली डालमिया को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिये शुक्रवार को निष्कासित कर दिया था। इससे कुछ ही घंटे पहले टीएमसी के ही वरिष्ठ नेता राजीव बनर्जी ने ममता बनर्जी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया था।

पुलिस ने झड़प के दौरान गोली चलने की पुष्टि नहीं की है लेकिन भाजपा ने दावा किया है कि पार्टी के एक सदस्य प्रमोद दुबे को आभ्रा सेन स्ट्रीट पर गोलीबारी में गोली लगी और उसे हावड़ा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए इलाके में भारी बल की तैनाती की गई है।

वहीं, तृणमूल के स्थानीय नेताओं ने बताया कि भाजपा के कुछ सदस्य इलाके में दुकानदारों से वसूली कर रहे थे, जिसके बाद इलाके में लोगों ने प्रदर्शन किया और मामूली संघर्ष हुआ।

भाजपा के लोगों ने विरोध में जीटी रोड को जाम कर दिया अैर फिर कुछ तृणमूल समर्थकों ने उन्हें हटाने की कोशिश की जिसके बाद हिंसा हुई।

तृणमूल ने दावा किया कि भाजपा समर्थकों ने देशी बम फेंके और शांतिपूर्ण इलाके में उपद्रव मचाने के लिए कुछ वाहनों को आग लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल