लाइव न्यूज़ :

बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के कई अश्लील वीडियो मिले

By भाषा | Updated: January 14, 2021 11:52 IST

Open in App

जालौन (उप्र), 14 जनवरी उत्तरप्रदेश के जालौन जिले में बाल यौन शोषण मामले में बर्खास्त भाजपा नेता के जब्त लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क से कई अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने इस बारे में बताया।

कोंच कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) इमरान खान ने बृहस्पतिवार को बताया, "कोंच कस्बे के भगत सिंह नगर से बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तार रामबिहारी राठौर (65) के घर से जब्त किए गए लैपटॉप, डीवीडी और हार्ड डिस्क में 15-20 अश्लील वीडियो मिले हैं। इन वीडियो में अलग-अलग बच्चों से आरोपी अश्लील हरकत करते हुए नजर आया है।"

उन्होंने बताया कि पुलिस की साइबर क्राइम की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है।

एसएचओ ने कहा, "राठौर पहले छोटे-छोटे बच्चों को रुपये का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था, फिर उनका यौन शोषण कर वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। वह बच्चों को धमकाकर उनका यौन उत्पीड़न करता था।"

राठौर को बुधवार को जेल भेज दिया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक सवाल के जवाब में खान ने कहा, "बाल यौन शोषण के इस मामले को बांदा की जेल में बंद सिंचाई विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) के मामले से जोड़ना अभी जल्दबाजी होगी। हालांकि, इस बिंदु पर भी जांच चल रही है।"

भाजपा के जालौन जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने बुधवार को बताया था, "रामबिहारी राठौर कोंच कस्बे की भाजपा नगर इकाई का उपाध्यक्ष था, लेकिन बाल यौन शोषण मामले में गिरफ्तारी के तत्काल बाद उसे पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से बर्खास्त कर दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन