लाइव न्यूज़ :

उप्र भाजपा की बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर होगी चर्चा: पाठक

By भाषा | Updated: January 1, 2021 11:21 IST

Open in App

लखनऊ, एक जनवरी नये वर्ष में संगठनात्‍मक एजेंडे को गति देने के लिए रणनीति तैयार करने की खातिर भाजपा के उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक तीन जनवरी को यहां प्रदेश मुख्यालय में बुलाई गई है जिसमें कई महत्‍वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी।

भाजपा के प्रदेश उपाध्‍यक्ष व विधान परिषद सदस्‍य विजय बहादुर पाठक ने शुक्रवार को 'भाषा' को बताया कि रविवार, तीन जनवरी को प्रदेश मुख्‍यालय में भाजपा की एक महत्‍वपूर्ण बैठक होगी जिसमें प्रदेश प्रभारी और भाजपा के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल समेत सभी प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश के सभी सह प्रभारी शामिल होंगे।

पाठक ने बताया कि भाजपा की इस बैठक में आने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार के चार वर्ष 19 मार्च को पूरे हो रहे हैं, इसलिए सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना भी बैठक में बनाई जाएगी।

प्रदेश उपाध्‍यक्ष ने बताया, ''मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने पौने चार वर्ष के अपने शासन में चुनौतियों को अवसर में बदला है और कोरोना वायरस के वैश्विक संकट में उनके नेतृत्‍व में आम जनता को मिली राहत से यह साबित हो गया है।''

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने उप्र में विशेष सुरक्षा बल का गठन कर, लखनऊ और नोएडा में कमिश्‍नर पुलिस प्रणाली, बैंक सखी जैसी योजनाओं को लागू कर कानून-व्‍यवस्‍था और विकास को मजबूती दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे