लाइव न्यूज़ :

डिज्नी की सुपरहीरो वाली कई फिल्मों के प्रदर्शन में होगी देरी

By भाषा | Updated: October 19, 2021 16:36 IST

Open in App

लास एंजिलिस, 19 अक्टूबर डिज्नी की ‘सुपरहीरो’ वाली कई फिल्मों के प्रदर्शन की तारीख टल गई है जिनमें “डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस” और “थॉर: लव एंड थंडर” शामिल है। “डॉक्टर स्ट्रेंज…” में बेनेडिक्ट कंबरबैच वापसी करेंगे और यह 2022 में 25 मार्च की बजाय छह मई को रिलीज होगी।

क्रिस हेम्सवर्थ की “थॉर: लव एन्ड थंडर” छह मई 2022 को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब यह फिल्म आठ जुलाई 2022 को प्रदर्शित होगी। मार्वल स्टूडियोज की तीन अन्य फिल्में- “ब्लैक पैंथर: वकाण्डा फोरेवर”, “द मार्वल्स”, और “ऐंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमैनिया” की प्रदर्शन की तारीख भी बदल दी गई है।

“ब्लैक पैंथर…” का आठ जुलाई 2022 को प्रदर्शन होना तय था लेकिन अब यह फिल्म 11 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। “द मार्वल्स” 17 फरवरी 2023 को प्रदर्शित होगी तथा “ऐंट मैन…” 28 जुलाई 2023 में दर्शकों को देखने को मिलेगी।

डिज्नी के सूत्रों ने वैरायटी पत्रिका को बताया कि फिल्मों की रिलीज की तारीख में देरी उनके निर्माण से जुड़ी है और बॉक्स ऑफिस पर होने वाली कमाई से इनका कोई वास्ता नहीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू