लाइव न्यूज़ :

वाराणसी में भाजपा की बैठक से पहले कई कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में

By भाषा | Updated: November 12, 2021 15:45 IST

Open in App

वाराणसी (उप्र), 12 नवंबर भाजपा पर सरकारी संस्थानों का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए हस्तकला संकुल का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि लगभग 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शांति भंग होने की आशंका के चलते हिरासत में लिया गया है।

कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय राय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लगातार जनता के लिए बनाए गए संस्थानों का दुरुपयोग अपने हित के लिए कर रही है और उसके इस ‘‘कृत्य’’ का विरोध करने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता आज भोजूबीर स्थित नटनियादाई मंदिर में उपस्थित थे जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

हिरासत में लिए गए कांग्रेस नेताओं में राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।

गौरतलब है कि शुक्रवार को बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल में भाजपा की चुनाव प्रबंधन टीम की बैठक बुलाई गई गई है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल सहित प्रदेश भर के पदाधिकारी भाग ले रहे हैं।

हिरासत में लिए गए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता हस्तकला संकुल का घेराव करने जा रहे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो