लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कई इलाकों भारी बारिश, मरने वालों की संख्या 13 हुई

By भाषा | Updated: July 28, 2019 03:32 IST

अनेक जगहों पर इससे कम मात्रा में बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में इसी दौरान मेड़ता सिटी में 13 सेंटीमीटर, रायपुर पाली में नौ सेंटीमीटर व जैतारण में सात सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को जयपुर में 38.8 मिलीमीटर तथा कोटा में 31.4 मिमी. बारिश दर्ज की गयी।

Open in App

राजस्थान के पूर्वी और पश्चिमी भाग में बारिश का दौर शनिवार को भी जारी रहा और पिछले लगातार तीन दिन से चल रही बारिश से राज्य की कई मौसमी नदियों में पानी आ गया और अनेक तालाब लबालब हो गए हैं। इस बीच राज्य में बीते दो दिन में वर्षा जनित हादसों में मरने वालों की संख्या 13 हो गयी है।

राहत सचिव आशुतोष पेडनेकर ने बताया कि राज्य में वर्षाजनित हादसों में मरने वालों की संख्या बढकर 13 हो गयी है। उन्होंने बताया कि सीकर में छह, जयपुर में चार व झुंझुनू में तीन लोगों की मौत हुई है। शनिवार को सबसे अधिक बारिश जयपुर शहर व इसके पास चाकसू में दर्ज की गयी।

मौसम विभाग का कहना है कि बारिश का यह दौर अभी जारी रहेगा और अगले चौबीस घंटे में भी राज्य के अनेक भागों में भारी या बहुत भारी बारिश हो सकती है। बीते चौबीस घंटे की बात की जाए तो जिन स्थानों पर 10 सेंटीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गयी उनमें पूर्वी राजस्थान के बस्सी में 21 सेमी., चाकसू में 18 सेमी., भिनाय में 17 सेमी., बनेड़ा में 15 सेमी., कोटड़ी में 14 सेमी., पलसाग में 13 सेमी., खांडर में व सांगानेर में 11—11 सेमी. तथा वनस्थली, निवाय, जमवारामगढ़ तथा फागी में 10—10 सेमी बारिश दर्ज की गयी।

अनेक जगहों पर इससे कम मात्रा में बारिश हुई। वहीं पश्चिमी राजस्थान में इसी दौरान मेड़ता सिटी में 13 सेंटीमीटर, रायपुर पाली में नौ सेंटीमीटर व जैतारण में सात सेंटीमीटर बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को जयपुर में 38.8 मिलीमीटर तथा कोटा में 31.4 मिमी. बारिश दर्ज की गयी।

विभाग का कहना है कि अगले चौबीस घंटे में पूर्वी व पश्चिम राजस्थान के अनेक हिस्सों में भारी या बहुत बारिश की चेतावनी दी है। राजधानी जयपुर में शुक्रवार रात के बाद शनिवार सुबह व दोपहर में अच्छी खासी बारिश हुई। राज्य में बारिश का यह क्रम बीते तीन दिन से चल रहा है और इससे पावर्ती, कोठारी व बनास जैसी मौसमी नदियों में पानी आ गया है। इसके साथ ही लंबे समय से खाली पड़े कई पुराने तालाब व छोटे बांध भी भर गए हैं। 

टॅग्स :राजस्थानमानसूनमौसम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया