लाइव न्यूज़ :

डीडीसी चुनावों का सातवां चरण: छह लाख से ज्यादा मतदाता 298 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:23 IST

Open in App

जम्मू, 15 दिसंबर जम्मू कश्मीर में बुधवार को होने वाले जिला विकास परिषद (डीडीसी) के सातवें चरण के चुनावों में छह लाख से ज्यादा मतदाता 72 महिला उम्मीदवारों समेत कुल 298 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) के के शर्मा ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कुल 31 डीडीसी क्षेत्रों में चुनाव होगा जिनमें से 13 कश्मीर मंडल और 18 जम्मू मंडल में हैं।

एसईसी ने कहा कि डीडीसी चुनावों के अलावा सरंपच की 69 खाली सीटों और पंच की 438 खाली सीटों पर भी चुनाव होंगे।

शर्मा ने कहा, “डीडीसी के चल रहे चुनावों के सातवें चरण में 31 क्षेत्रों के साथ ही पंच की 438 और सरपंच की 69 सीटों के लिये भी बुधवार को जम्मू कश्मीर में मतदान होगा।”

उन्होंने कहा कि कश्मीर मंडल के 13 क्षेत्रों में 34 महिलाओं समेत कुल 148 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 38 महिलाओं समेत 150 उम्मीदवार जम्मू मंडल के 18 क्षेत्रों में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 31 क्षेत्रों में 6,87,115 मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। चुनाव के लिये कुल 1852 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 1068 कश्मीर मंडल में और 784 जम्मू मंडल में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल