लाइव न्यूज़ :

सात साल की बच्ची की पहल: प्रकृति की कहानी कहें और प्रकाशन का मौका पायें

By भाषा | Updated: June 10, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून सात साल की बच्ची पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक ऐसे पहल के साथ आई है, जिसके जरिए न केवल बच्चे पर्यावरण के बारे में शोध के लिए प्रेरित होंगे बल्कि उन्हें इस ग्रीष्मकाल में प्रकाशित होने का भी अवसर मिलेगा।

परनिका की ‘स्टार्स ऑफ मदर नेचर’ पहल को पेरेंटिंग (बच्चों की देखभाल से संबंधित) ब्लॉग 'द हैप्पी मॉम्स कैफे' और स्क्रीन मुक्त ऑडियो लिस्निंग (आवाज सुनना) और बच्चों को सीखने में मदद करनेवाला ऐप ‘हे क्लाउडी’ ने साथ मिलकर तैयार किया है।

परनिका ने ‘स्टार्स ऑफ मदर नेचर’ के बार में कहा, ‘‘ धरती माता सुंदर है और उसके खजाने भी। हमें उनके बारे में जानना चाहिए और कहानी से ज्यादा बेहतर तरीक़े से और क्या कहा जा सकता है। क्योंकि हम बच्चों को कहानियां कहना खूब पसंद है।’’

यह अभियान छह से 14 साल तक के बच्चों के लिए तैयार किया गया है और इसके जरिए वो प्रकृति के बारे में ज्यादा से ज्यादा जान सकेंगे। करीब आठ कहानियों को ऑडियो सीरिज के रूप में 'हे क्लाउडी' ऐप पर प्रकाशित होने का मौका मिलेगा।

द हैप्पी मॉम्स कैफे की संस्थापक प्रीति चतुर्वेदी ने कहा कि गर्मी की छुट्टियां ज्यादा से ज्यादा सीखने और रचनात्मकता को बढ़ावा देने का अवसर है। इसलिए यह बच्चों को एक कार्य में जोड़ने का बेहतर विचार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos