पंजाब में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
By भाषा | Updated: July 9, 2021 18:19 IST2021-07-09T18:19:35+5:302021-07-09T18:19:35+5:30

पंजाब में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म
होशियारपुर (पंजाब), नौ जुलाई पंजाब के होशियापुर जिले में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
यह वारदात बृहस्पतिवार को नांगल शाहीदान गांव में हुई और आरोपी बच्ची का पड़ोसी है। बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी श्रमिक हैं और उस समय वे घर से बाहर थे और बच्ची अकेली घर पर थी।
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता और यौन अपराध से बच्चों के संरक्षण क़ानून (पोक्सो) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी सरबजीत सिंह बच्ची को निकट के खेत में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसे घर पहुंचा दिया। बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।