लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सात साल की लड़की से बलात्कार, महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया

By भाषा | Updated: October 24, 2021 00:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर मध्य दिल्ली के रंजीत नगर इलाके में सात साल की एक लड़की से एक व्यक्ति ने कथित रूप से बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि यह वारदात शुक्रवार को तब हुई जब वह लड़की अपने घर के समीप एक स्थान पर जा रही थी जहां भोजन मुफ्त बंट रह था।

पुलिस के मुताबिक ऐसा संदेह है कि आरोपी ने उस लड़की को लालच दिया एवं उसके साथ बलात्कार किया। लड़की की स्थिति स्थिर है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि भारतीय दंड संहिता एवं पॉक्सो की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच चल रही है।

इस बीच दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उसे इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने को कहा।

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, ‘‘ केवल सख्त उपायों से ही लड़कियों के साथ बलात्कार की घटनाएं रूक सकती हैं। मैं दिल्ली पुलिस द्वारा इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग करती हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हमने अल्लाह की मदद आते हुए देखी': भारत-पाक संघर्ष पर पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर

भारतसरकारें आती-जाती रहती हैं, धर्म हमेशा रहता है, मोहन भागवत

विश्वबांग्लादेश में दीपू चंद्र दास लिंचिंग मामले में आया चौंकाने वाला मोड़, ईशनिंदा के कोई सबूत नहीं

भारतबांग्लादेश में हिन्दू युवा के साथ हुई हिंसा के लिए बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने पाकिस्तान को ठहराया जिम्मेवार, कहा- भारत की शांति में खलल पैदा करना चाहता है

भारतUP Govt Budget 2025: योगी सरकार लायी ₹24496.98 करोड़ का अनुपूरक बजट, राज्य के बजट का आकार बढ़कर ₹8,65,079.31 करोड़ हुआ

भारत अधिक खबरें

भारतजम्मू-कश्मीर: बढ़ती सर्दी में खतरा बढ़ा, पहाड़ों से उतरते आतंकी और सीमा पार की साजिशें चिंता का कारण बनीं

भारतभाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद पहली बार पटना पहुंच रहे हैं नितिन नवीन, पार्टी ने की स्वागत की भव्य तैयारी

भारतVIDEO: रायबरेली में सिगरेट लेने के लिए लोको पायलट ने रोकी मालगाड़ी ट्रेन? 10 म‍िनट तक क्रॉस‍िंग पर लगा रहा जाम

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026ः जनता उन्नयन पार्टी का गठन, बेलडांगा और रेजीनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे हुमायूं कबीर

भारतदेश के अंदर 2 नमूने हैं, 1 यूपी में और दूसरा दिल्ली में...?, सीएम योगी ने किया हमला, वीडियो