लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के गांव में सात वर्षीय बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या

By भाषा | Updated: May 26, 2021 17:01 IST

Open in App

चंडीगढ़, 26 मई हरियाणा में पलवल जिले के एक गांव में 22 साल के युवक ने सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित रूप से बलात्कार किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को तब हुई जब बच्ची का पड़ोसी आनंद उसे लालच देकर अपने साथ पास के खेत में ले गया और वहां यह जुर्म किया। उस वक्त बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे।

पुलिस के मुताबिक, उसने शव को एक गड्डे में फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि जब बच्ची के माता-पिता घर आए और उन्हें बच्ची नहीं मिली तो उन्होंने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और बाद में बच्ची का शव मिला।

थानेदार प्रीतम सिंह ने बताया कि बच्ची के माता-पिता दिहाड़ी मजदूर हैं और मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि आरोपी एक मजदूर है और मध्य प्रदेश का ही रहने वाला है।

मुंडकाती थाने में बलात्कार और अपहरण तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों में एक मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह