लाइव न्यूज़ :

मुजफ्फरनगर में सात वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: December 12, 2020 20:15 IST

Open in App

मुजफ्फरनगर, 12 दिसंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बच्ची कुछ घंटों के लिए लापता हो गई थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार शाम को बुढ़ाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव में बच्ची पास के एक घर की छत पर बेहोश और खून से लथपथ मिली।

क्षेत्र प्रभारी गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376डी (सामूहिक बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

सीओ ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि अपनी पुलिस शिकायत में नाबालिग के पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे पास के एक घर में ले गये और उसके साथ दुष्कर्म किया। उन्होंने उसे अचेत अवस्था में घर की छत पर छोड़ दिया।

लड़की के पिता ने बताया कि परिवार के सदस्य उसे अस्पताल लेकर गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू