तमिलनाडु में सात वर्षीय दलित लड़की से बलात्कार, हत्या मामले में दोषी को मौत की दोहरी सजा सुनाई गई

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:45 IST2020-12-29T21:45:43+5:302020-12-29T21:45:43+5:30

Seven-year-old Dalit girl raped, convicted in murder case, sentenced to double death in Tamil Nadu | तमिलनाडु में सात वर्षीय दलित लड़की से बलात्कार, हत्या मामले में दोषी को मौत की दोहरी सजा सुनाई गई

तमिलनाडु में सात वर्षीय दलित लड़की से बलात्कार, हत्या मामले में दोषी को मौत की दोहरी सजा सुनाई गई

पुडुकोट्टई (तमिलनाडु), 29 दिसंबर जिले की एक अदालत ने सात वर्षीय दलित लड़की से बलात्कार और उसकी हत्या के मामले में मंगलवार को एक व्यक्ति को मौत की दोहरी सजा सुनाई।

महिला अदालत न्यायाधीश आर सत्या ने सैमुएल उर्फ राजा को पॉक्सो कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत भी मौत की सजा सुनाई।

उसे दलित लड़की हत्या के मामले में उम्रकैद तथा बच्ची के अपहरण और सबूत नष्ट करने की कोशिश के मामले में सात साल कैद की भी सजा सुनाई गई।

अधिकारियों ने बताया कि मुकदमे की समूची प्रक्रिया एक साल में पूरी हो गई।

अभियोजन पक्ष के अनुसार घटना पिछले साल 30 जून को हुई थी। लड़की जिले के अरंथांगी के पास स्थित एक गांव से लापता हो गई थी। बाद में उसका शव बरामद हुआ था और पोस्टमॉर्टम में बलात्कार तथा हत्या किए जाने की पुष्टि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven-year-old Dalit girl raped, convicted in murder case, sentenced to double death in Tamil Nadu

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे