लाइव न्यूज़ :

इंदौर में गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से तालाब में फेंकने पर सात कर्मी बर्खास्त

By भाषा | Updated: September 20, 2021 22:00 IST

Open in App

इंदौर (मप्र), 20 सितंबर इंदौर नगर निगम (आईएमसी) द्वारा विसर्जन के लिए शहरभर से एकत्र गणेश प्रतिमाओं को ट्रकों से कथित तौर पर अपमानजनक तरीके से तालाब में फेंके जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सात अस्थायी कर्मियों की सेवाएं सोमवार को समाप्त कर दी गईं।

इस वीडियो में ट्रकों में सवार कुछ लोग भगवान गणेश की प्रतिमाओं को एक तालाब में धड़ाधड़ फेंकते नजर आते हैं। वीडियो पर आक्रोशित नागरिक इस कृत्य से अपनी धार्मिक भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर आईएमसी प्रशासन की तीखी आलोचना कर रहे हैं।

आईएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रकों में रखी गईं गणेश प्रतिमाओं को सोमवार को शहर की जवाहर टेकरी के तालाब में फेंके जाने की घटना को गंभीरता से लेते हुए इस शहरी निकाय की आयुक्त प्रतिभा पाल ने सात अस्थायी कर्मियों को बर्खास्त कर दिया है।

अधिकारी ने बताया कि आईएमसी ने 10 दिवसीय गणेशोत्सव की समाप्ति पर रविवार को अनंत चतुर्दशी पर शहर में अलग-अलग जगहों पर विशेष केंद्र बनाकर गणेश प्रतिमाएं एकत्र की थीं, ताकि तय जल स्रोतों में इनका सुव्यवस्थित विसर्जन किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए