लाइव न्यूज़ :

नक्सल प्रभावित गांव से सात ग्रामीण लापता

By भाषा | Updated: July 20, 2021 15:03 IST

Open in App

सुकमा (छत्तीसगढ़), 20 जुलाई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के एक गांव से सात ग्रामीण लापता हो गए हैं। पुलिस ने लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है।

सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यहां बताया कि जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कुंदेड़ गांव से दो दिन पहले सात ग्रामीण लापता हो गए।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी मिली है कि ग्रामीणों को नक्सली अपने साथ ले गए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नक्सलियों ने ग्रामीणों का अपहरण किया या ग्रामीण स्वयं नक्सलियों के साथ गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में किसी ने भी पुलिस में मामला दर्ज नहीं कराया है। हालांकि ग्रामीणों के कथित अपहरण की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि नक्सली ग्रामीणों को बैठक के लिए अपने साथ लेकर गए हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस दल लापता ग्रामीणों के संबंध में पूछताछ करने गांव पहुंचा तब ग्रामीणों ने बताया कि इनमें से कुछ शादी समारोह में तथा कुछ खेती के लिए अन्य गांव गए हैं।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने लापता ग्रामीणों की तलाश शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित