लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के आगरा में 20 लाख रुपये की अवैध शराब के साथ सात तस्कर धरे गये

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:15 IST

Open in App

आगरा, 13 जुलाई उत्तर प्रदेश के आगरा में नकली शराब बनाने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने मंगलवार को सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । पुलिस ने तस्करों के कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज ने बताया कि फतेहाबाद के गांव भीखनपुर के जंगलों में अवैध शराब बनाने का काम लंबे समय से चल रहा था।

उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापामार कार्रवाई कर जहरीली शराब बनाने वाले सात लोगों को दबोच लिया और इस दौरान तस्करों के दो साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहे।

इस बीच प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना एक्सप्रेस- वे पुलिस ने एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि पकड़े गये तस्कर की पहचान गौरव उर्फ तुषार के रूप में की गयी है ।

पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos