लाइव न्यूज़ :

राज्यसभा में सात निजी विधेयक पेश, जानिए क्या है इनकी मांग

By भाषा | Updated: February 7, 2020 19:19 IST

कांग्रेस के हुसैन दलवई ने शरणार्थियों के संरक्षण के संबंध में ‘शरणार्थी और शरण स्थल विधेयक’ पेश किया। विधेयक में प्रावधान किया गया है कि एक उपयुक्त कानूनी ढांचा बना कर शरणार्थियों और शरण चाहने वाले लोगों के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित किया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देदलवई ने भारतीय दंड संहिता 1860 और अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 में संशोधन के लिए दंड विधि (संशोधन) विधेयक भी पेश किया।भाजपा के महेश पोद्यार ने राष्ट्रीय अपशिष्ट प्रबंधन परिषद विधेयक पेश किया।

शरणार्थियों के संरक्षण के लिए कानूनी ढांचा बनाने के प्रावधान वाले एक विधेयक सहित राज्यसभा में शुक्रवार को सात निजी विधेयक पेश किए गए।

कांग्रेस के हुसैन दलवई ने शरणार्थियों के संरक्षण के संबंध में ‘शरणार्थी और शरण स्थल विधेयक’ पेश किया। विधेयक में प्रावधान किया गया है कि एक उपयुक्त कानूनी ढांचा बना कर शरणार्थियों और शरण चाहने वाले लोगों के लिए एक प्रभावी तंत्र स्थापित किया जा सके। यह कानूनी ढांचा शरण मांगने वालों के दावों का निर्धारण करेगा।

दलवई ने भारतीय दंड संहिता 1860 और अपराध प्रक्रिया संहिता 1973 में संशोधन के लिए दंड विधि (संशोधन) विधेयक भी पेश किया। भाजपा के महेश पोद्यार ने राष्ट्रीय अपशिष्ट प्रबंधन परिषद विधेयक पेश किया। इस विधेयक में अपशिष्ट के व्यवस्थित ढंग से प्रबंधन और समुचित नीतिगत उपायों का सुझाव देने के लिए राष्ट्रीय अपशिष्ट प्रबंधन परिषद की स्थापना का प्रावधान है।

भाजपा की ही सरोज पांडेय ने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण (संशोधन) विधेयक पेश किया। इसमें लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के संशोधन का प्रस्ताव है। मनोनीत राकेश सिन्हा ने नौकरी से निकाले गए कर्मचारी (कल्याण) विधेयक पेश किया।

गैर सरकारी कामकाज के दौरान भाजपा के डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने जहां राजस्थान राज्य को विशेष वित्तीय सहायता विधेयक पेश किया, वहीं शिवसेना के अनिल देसाई ने संविधान (संशोधन) विधेयक (अनुच्छेद 47 क का अंतर्वेषन) पेश किया। उच्च सदन में शुक्रवार को भोजनावकाश के बाद गैर सरकारी कामकाज होता है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रदिल्लीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससमाजवादी पार्टीएम. वेकैंया नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह