लाइव न्यूज़ :

इटावा में सपा नेता के जुलूस निकालने से जुड़े मामले में प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: June 7, 2021 19:35 IST

Open in App

इटावा (उप्र) सात जून समाजवादी पार्टी युवजन सभा के औरैया अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर शनिवार को जुलूस निकालने से संबंधित मामले में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और पुलिस क्षेत्राधिकारी को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नगर) की जांच में दायित्व में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) ओमप्रकाश पाण्डेय, एलआईयू (अभिसूचना) निरीक्षक पुनीत कुमार शर्मा, पुलिस चौकी महेवा प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, मुख्य आरक्षी (यातायात) योगेश कुमार तथा दो यातायात आरक्षियों- अजय कुमार और बृजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) राजीव प्रताप सिंह को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात किया गया है। इससे पहले इसी मामले में जेल चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह को रविवार को ही निलंबित कर दिया गया था।

सिंह ने रविवार को बताया था कि शनिवार को औरैया जिले के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इटावा जेल से रिहा होने पर कोविड नियमों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में गाडिय़ों के काफिले के साथ जुलूस निकालते हुए राजमार्ग से औरैया गए।

उन्होंने बताया कि जुलूस का वीडियो संज्ञान में आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव सहित 200 लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इस मामले में गिरफ्तारी के लिए औरैया और जालौन पुलिस की मदद ली गई तथा पुलिस की आठ टीम गठित कर रविवार को 24 कार जब्त की गईं तथा 34 लोगों को हिरासत में ले लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत शेष लोगों की पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए