लाइव न्यूज़ :

इटावा में सपा नेता के जुलूस निकालने से जुड़े मामले में प्रभारी निरीक्षक समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित

By भाषा | Updated: June 8, 2021 00:20 IST

Open in App

इटावा(उप्र), सात जून समाजवादी पार्टी युवजन सभा के औरैया अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव और 200 अन्य के कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन कर शनिवार को जुलूस निकालने से संबंधित मामले में सोमवार को प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया और पुलिस क्षेत्राधिकारी को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक (नगर) की जांच में दायित्व में लापरवाही बरतने का दोषी पाए जाने पर प्रभारी निरीक्षक (सिविल लाइन) ओमप्रकाश पाण्डेय, एलआईयू (अभिसूचना) निरीक्षक पुनीत कुमार शर्मा, पुलिस चौकी महेवा प्रभारी विष्णु कांत तिवारी, मुख्य आरक्षी (यातायात) योगेश कुमार तथा दो यातायात आरक्षियों- अजय कुमार और बृजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) राजीव प्रताप सिंह को हटाकर दूसरे क्षेत्र में तैनात किया गया है। इससे पहले इसी मामले में जेल चौकी प्रभारी भानु प्रताप सिंह को रविवार को ही निलंबित कर दिया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी समेत शेष लोगों की पकड़ने के लिए पुलिस प्रयासरत है। एसएसपी ने बताया कि धर्मेंद्र यादव की गिरफ्तारी के लिए इटावा पुलिस ने उसके ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

सिंह ने रविवार को बताया था कि शनिवार को औरैया जिले के समाजवादी पार्टी युवजन सभा के अध्यक्ष इटावा जेल से रिहा होने पर कोविड नियमों का उल्लंघन कर बड़ी संख्या में गाडिय़ों के काफिले के साथ जुलूस निकालते हुए राजमार्ग से औरैया गए।

उन्होंने बताया कि जुलूस का वीडियो संज्ञान में आने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने धर्मेंद्र यादव सहित 200 लोगों के खिलाफ कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन का मामला दर्ज किया था। इस मामले में गिरफ्तारी के लिए औरैया और जालौन पुलिस की मदद ली गई तथा पुलिस की आठ टीम गठित कर रविवार को 24 कार जब्त की गईं तथा 34 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर