लाइव न्यूज़ :

अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए बिहार के सात पुलिस अघिकारी केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किए गए

By भाषा | Updated: August 12, 2021 23:46 IST

Open in App

पटना, 12 अगस्त बिहार के सात पुलिस अधिकारियों को अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक-2021 से अलंकृत किया गया है।

बिहार पुलिस मुख्यालय से बृहस्पतिवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा अन्वेषण में अभिनव तरीको का प्रयोग एवं उच्च पेशेवर गुणवत्तापूर्ण जांच करने के आधार पर प्रदेश पुलिस के सात पदाधिकारियों को अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री पदक-2021 से अलंकृत किया गया है ।

केन्द्रीय गृह मंत्री पदक से अलंकृत किए गए बिहार के इन सात पुलिस पदाधिकारियों में भागलपुर की वरीय पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया, दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबु राम, नालन्दा के पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस, विशेष कार्य बल के पुलिस अधीक्षक निलेश कुमार, मधेपुरा के पुलिस अधीक्षक योगेन्द्र कुमार, बेतिया जिला बल के पुलिस निरीक्षक उग्रनाथ झा तथा नवादा जिला बल के पुलिस निरीक्षक मोहम्मद नेयाज अहमद शामिल हैं ।

बिहार के पुलिस महानिदेशक एस के सिंघल ने पदक से अलंकृत सभी पुलिस पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे