अफगानिस्तान से लौटे सात लोगों ने मंगलुरु पुलिस प्रमुख से की मुलाकात

By भाषा | Updated: August 25, 2021 22:10 IST2021-08-25T22:10:49+5:302021-08-25T22:10:49+5:30

Seven people who returned from Afghanistan met Mangaluru Police Chief | अफगानिस्तान से लौटे सात लोगों ने मंगलुरु पुलिस प्रमुख से की मुलाकात

अफगानिस्तान से लौटे सात लोगों ने मंगलुरु पुलिस प्रमुख से की मुलाकात

संघर्षग्रस्त अफगानिस्तान से लौटे दक्षिण कन्नड़ जिले के सात लोगों ने बुधवार को मंगलुरु के पुलिस आयुक्त एन शशि से यहां मुलाकात की। अफगानिस्तान से लौटे इन सात लोगों से बातचीत के बाद पुलिस अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया कि वे काबुल में नाटो सैन्य अड्डे में काम करते थे। इन्हें नाटो बलों ने वहां से हवाई मार्ग से बाहर निकाला और ये पिछले दो दिनों में कतर-दिल्ली-मुंबई के रास्ते मंगलुरु पहुंचे हैं। शशि कुमार ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा, ‘‘ ये लोग सैन्य अड्डे में थे, इसलिए इन्हें बाहर के घटनाक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। अब, वहां कोई भारतीय नहीं है। सभी को हवाई मार्ग से लाया जा चुका है। सैन्य अड्डा प्रभारी ने इन्हें सुरक्षित बाहर निकालने का वादा किया था और उन्होंने ऐसा किया।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर वहां अब भी कोई रह गया है तो जानकारी मिलने पर उसे भी निकालने की कोशिशें की जाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven people who returned from Afghanistan met Mangaluru Police Chief

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे