लाइव न्यूज़ :

भारी बारिश से घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के सात लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 20:57 IST

Open in App

कोटा, चार अगस्त राजस्थान के बूंदी जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गई, जिनमें से चार बच्चे हैं।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि घटना नवघाट क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात को हुई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के बूंदी, बारां, सवाई माधोपुर और कोटा जिलों के कई इलाकों में भारी बारिश हुई, जबकि कई अन्य इलाकों में बुधवार सुबह तक भारी बरसात हुई।

पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने कहा कि एक घर की एक पुरानी दीवार गिर गई। इस घर में दो भाई महेंद्र केवट और महावीर केवट अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके मुताबिक, दीवार गिरने से घर की छत ढह गई, जिससे परिवार के सभी सात सदस्य मलबे में दब गए।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह तीन अन्य को निकाला लिया गया।

जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और नागरिक सुरक्षा टीमों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया लेकिन दुर्भाग्य से, परिवार का कोई भी सदस्य नहीं बच पाया।

उन्होंने कहा कि मृतक के परिजन को नियमानुसार जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान महेंद्र केवट (40), उनकी पत्नी अनीता (32), महावीर की पत्नी मीरा (40), पूसी (10), तमन्ना (9), दीपिका (7) और कान्हा (5) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा कि दीवार गिरने की आवाज सुनते ही घर से बाहर चले जाने की वजह से महावीर बाल-बाल बच गया।

केशवरायपाटन के थानेदार लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि घर का निर्माण दशकों पहले अनियोजित तरीके से किया गया था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने घटना में लोगों की मौत पर दुख जताया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह