लाइव न्यूज़ :

मप्र के अलीराजपुर और होशंगाबाद जिलों में सात लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: November 5, 2021 15:19 IST

Open in App

अलीराजपुर/ होशंगाबाद, पांच नवंबर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और होशंगाबाद जिलों में अलग-अलग हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात अलीराजपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़ियां गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट में भील आदिवासी समुदाय के चार लोगों की लाठियों से पीट-पीटकर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

अधिकारी ने बताया कि एक प्रेमी जोड़ा एक साल पहले गांव से भाग गया था। युवती अपने घर से चांदी के जेवर लेकर फरार हुई थी। तब से दोनों परिवार के बीच कीमती सामानों को लेकर विवाद कर रहे थे।

एसपी ने बताया कि झगड़े में युवक के चचेरे भाई समुएल (25), और सुकदेव (22) और युवती के दादा भाल सिंह (50) और चाचा नानबू (25) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा कस्बे में दुर्गा कॉलोनी में एक दंपती और उसका नाबालिग बेटा घर में ही मृत पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि जब दिवाली पर परिवार बाहर नहीं निकला तो उनके पड़ोसी चिंतित हो गए और उनके घर में झांक कर देखा, इसके बाद घटना का पता चला ।

उन्होंने बताया कि मृतकों- योगेश नामदेव (35), उनकी पत्नी सुनीता (32) और पुत्र दिव्यांश (12) के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर हमें संदेह है कि लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए