लाइव न्यूज़ :

मप्र के अलीराजपुर और होशंगाबाद जिलों में सात लोगों की हत्या

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:31 IST

Open in App

(इंट्रो में सुधार के साथ)

अलीराजपुर/ होशंगाबाद, पांच नवंबर मध्य प्रदेश के अलीराजपुर और होशंगाबाद जिलों में हिंसा की अलग-अलग घटनाओं में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अलीराजपुर जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार रात अलीराजपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के बोकड़ियां गांव में दो परिवारों के बीच मारपीट में भील आदिवासी समुदाय के चार लोगों की लाठियों से पीट-पीटकर और धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई।

अधिकारी ने बताया कि एक प्रेमी जोड़ा एक साल पहले गांव से भाग गया था। युवती अपने घर से चांदी के जेवर लेकर फरार हुई थी। तब से दोनों परिवार के बीच कीमती सामानों को लेकर विवाद चल रहे थे।

एसपी ने बताया कि झगड़े में युवक के चचेरे भाई समुएल (25), और सुकदेव (22) और युवती के दादा भाल सिंह (50) और चाचा नानबू (25) की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दो मामले दर्ज किए हैं।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में होशंगाबाद जिले के सिवनी मालवा कस्बे में दुर्गा कॉलोनी में एक दंपती और उसका नाबालिग बेटा घर में ही मृत पाया गया।

अधिकारी ने बताया कि जब दिवाली पर परिवार बाहर नहीं निकला तो उनके पड़ोसी चिंतित हो गए और उनके घर में झांक कर देखा, इसके बाद घटना का पता चला ।

उन्होंने बताया कि मृतकों- योगेश नामदेव (35), उनकी पत्नी सुनीता (32) और पुत्र दिव्यांश (12) के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं।

पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी सौम्या अग्रवाल ने कहा कि पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है। शुरुआती जांच के आधार पर हमें संदेह है कि लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम दिया होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता