बंगाल में बाढ़ से सात लोगों की मौत, ढाई लाख बेघर

By भाषा | Updated: August 3, 2021 01:32 IST2021-08-03T01:32:22+5:302021-08-03T01:32:22+5:30

Seven people killed, 2.5 lakh homeless due to floods in Bengal | बंगाल में बाढ़ से सात लोगों की मौत, ढाई लाख बेघर

बंगाल में बाढ़ से सात लोगों की मौत, ढाई लाख बेघर

कोलकाता, दो अगस्त पश्चिम बंगाल के बाढ़ प्रभावित छह जिलों में कम से सात लोगों की मौत हो गई है और ढाई लाख से अधिक लोग बेघर हो गए हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंत्रियों को बचाव अभियान पर निगरानी रखने का निर्देश दिया है। हुगली जिले में सेना और वायुसेना ने बचाव एवं राहत कार्य में लगी हैं।

अधिकारी ने बताया कि लगभग ढाई लाख लोगों को बचाया गया और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

दक्षिण बंगाल के छह जिलों में बड़ी संख्या में घर क्षतिग्रस्त हुए हैं जहां दामोदर घाटी निगम के बांधों से पानी छोड़ा गया है और पिछले सप्ताह भारी बारिश हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Seven people killed, 2.5 lakh homeless due to floods in Bengal

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे