लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत सात लोगों ने 24 घंटे में की खुदकुशी

By भाषा | Updated: March 30, 2021 15:27 IST

Open in App

नोएडा, 30 मार्च उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में 24 घंटे के अंदर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर समेत सात लोगों द्वारा खुदकुशी किये जाने के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में स्थित अजनारा हैरीटेज सोसाइटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियन तबरेज खान (45) ने मंगलवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। उन्होंने बताया कि खान गुरुग्राम स्थित एक कंपनी में काम करते थे और उन्होंने अपनी कंपनी के लिए कोई प्रोजेक्ट तैयार किया था, जो अस्वीकृत हो गया था। इस वजह से वह मानसिक तनाव में थे।

अधिकारी ने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के सेक्टर-119 स्थित एल्डिको आमंत्रण सोसायटी में रहने वाली 20 वर्षीय युवती कुमारी पार्थवी चंद्रा ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि उसके घर वालों ने गंभीर हालत में उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस खुदकुशी के कारण का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के ही वाजिदपुर गांव में रहने वाले वाली गीता देवी (40) ने बीती रात को अपने घर पर पंखे से फंदा लगा लिया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं एक अन्य घटना में थाना दादरी क्षेत्र के लोहारली गांव में रहने वाले भीम (28) ने भी खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र के बरौला गांव में रहने वाले धर्मेंद्र मिश्रा (40) ने कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर की।

पुलिस के मुताबिक थाना सेक्टर-20 क्षेत्र में रहने वाले प्रकाश हलदर (30) के पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में रहने वाले सतपाल पुत्र महिपाल के कथित तौर पर मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या करने का एक मामला भी सामने आया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल